Rajasthan BSTC Admit Card: बीएसटीसी 2024 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करे चेक

Rajasthan BSTC Admit Card: राजस्थान प्री डी.एल.एड (बीएसटीसी) परीक्षा 2024 30 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 24 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार ने दो वर्षीय राज्य अध्यापक शिक्षा (डी.एल.एड.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस वर्ष पीटीईटी परीक्षा के बाद प्री-डी.एल.एड परीक्षा की जिम्मेदारी भी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को सौंपी है।

प्री-डीएलएड परीक्षा में सफल करीब 25 लाख अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रदेश के करीब 375 डीएलएड कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। उम्मीदवार बीएसटीसी 2024 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 जून 2024 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, हम आपको सूचित करेंगे और प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक नीचे दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

Rajasthan REET Teacher Recruitment 2024: राजस्थान रीट भर्ती के 28000 पदो के लिए नये नियम व सिलेबस हुआ जारी

Rajasthan BSTC Admit Card कैसे डाउनलोड करे

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दी गई चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले प्री-डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा,
  • जिसका आप प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Rajasthan BSTC Admit Card: बीएसटीसी 2024 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करे चेक”

Leave a Comment