NEET PG Result 2024 जारी, डायरेक्ट इस लिंक से चेक करें नीट स्कोरकार्ड

NEET PG Result 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके नीट पीजी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। 21 अगस्त 2024 को रिजल्ट घोषित किया गया और इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देखा जा सकता है।

एनईईटी पीजी 2024 के लिए पहली मेरिट सूची की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करनी होगी। जो छात्र अच्छे अंकों और बेहतर रैंकिंग के साथ मेरिट सूची में आएंगे, उन्हें काउंसलिंग के माध्यम से 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 1,338 डीएनबी सीईटी और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

NEET PG Result 2024 Merit List

नीट पीजी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद पहली मेरिट लिस्ट में चयनित होने वाले छात्रों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इन छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद, मेरिट अंकों के आधार पर NEET PG 2024 कॉलेज आवंटन लिस्ट तैयार की जाएगी।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्र शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए किसी भी मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसमें पूरे भारत के लिए 50% कोटा सीटें और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सीटें शामिल हैं। छात्रों को देशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में प्रवेश का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स, 6 साल का डीआरएनबी कोर्स और पोस्ट एमबीबीएस एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स के विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

नीट पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कैसे करें

  • अपना NEET PG 2024 परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पर जाएं और नीट पीजी परिणाम 2024 लिंक का चयन करें।
  • अब अपना NEET पीजी रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जानकारी सबमिट करने के बाद आपका NEET PG 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए NEET PG स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment