GDS Merit List 2024 State Wise: ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें

GDS Merit List 2024 State Wise: भारतीय डाक विभाग ने 40,244 पदों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 को समाप्त हो गई है। अब, सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवार जीडीएस परिणाम 2024 और राज्य जीडीएस मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट 19 अगस्त 2024 को जारी कर दी गई है।

उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको India Post GDS 2024 State Wise Merit List और इसे चेक करने के तरीके के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

GDS 2024 Merit List State Wise PDF

ग्रामीण डाक सेवक 2024 के लिए जीडीएस मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवक मेरिट सूची की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और अपने रोल नंबर, कट ऑफ और मेरिट नंबर चेक कर कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कट ऑफ मार्क्स पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक हो सकता है। इस भर्ती के लिए करीब 57 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

भारतीय डाक विभाग ने 19 अगस्त 2024 को इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए जीडीएस मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं। यदि आपके 10वीं क्लास में 71% से 78% के बीच अंक हैं, तो चयनित होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने 89% से 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे निश्चित रूप से पहली मेरिट लिस्ट में चयनित हो सकते हैं।

GDS Merit List 2024 State Wise कैसे डाउनलोड करें

जीडीएस मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। आप नीचे जीडीएस मेरिट सूची लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

  • होम पेज पर रिजल्टपेज पर जाएँ।
  • उसके बाद स्क्रीन पर “इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट 2024” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “डाउनलोड” विकल्प दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करेंगे, जीडीएस मेरिट लिस्ट 2024 की पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment