RPSC RAS New Notice आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी

RPSC RAS New Notice: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। न्यूनतम आयु को लेकर कई उम्मीदवारों के मन मे सवाल उठ रहे है। जिस पर स्पष्टीकरण करते हुवे राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस 2024 भर्ती के लिए 733 पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के आवेदन करने की प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से शुरु कर दी जाएगी। ओर इसके अलावा इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गयी है। आवेदन शुरु होने से पहले ही राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयु सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

RPSC RAS New Notice 2024

राज्य सरकार ने युवाओं को कोरोना काल मे सरकारी नोकरी की कमी के चलते राहत देने के लिए आयु सीमा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को आरएएस भर्ती के लिए आयु सीमा मे छुट प्रदान की गयी थी। इस नोटिस को लोक सेवा आयोग ने 22 सितंबर 2022 मे जारी किया था। जिसके तहत जो उम्मीदवार 31 दिसंबर 2020 तक आयु सीमा के भीतर थे, उन्हें अब 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा के भीतर माना जाएगा।।

हालांकि, आरपीएससी ने आरएएस भर्ती 2024 के विज्ञापन में इस आवेदन का उल्लेख नहीं किया है, इसलिए उम्मीदवारों ने आयोग से इस छूट को फिर से लागू करने का अनुरोध किया है। इसे समझाने के लिए विभाग ने कहा कि भर्ती आयु की गणना करने की तारीख 1 जनवरी 2025 रखी गई है. इस कारण 23 सितंबर 2022 को जारी आदेश इस भर्ती पर लागू नहीं होगा.

इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 2 फरवरी, 2025 रखी गयी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 4 सितंबर, 2024 की परीक्षा तिथि की जानकारी पहले ही जारी कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment