RPSC RAS Pre Syllabus 2024: राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी,

RPSC RAS Pre Syllabus 2024: राजस्थान लोक आयोग द्वारा राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का नवीनतम सिलेबस जारी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) पदों के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक सेवाओं में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के साथ अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। क्यूकि इस सिलेबस से उम्मीदवारों को उनकी तैयारी के लिए एक प्रभावी रणनीति बनाने मे मदद करेगी।

इस लेख मे हमने सिलेबस व एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पुरी जानकारी बताई है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। साथ ही हमने राजस्थान आरएएस का नवीनतम प्रीलिम्स सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के पीडीएफ का डाइरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया है। जिसके माध्यम से आप आसानी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हो।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 Overview

RAS Prelims Syllabus 2024Details
Name of ExaminationRPSC RAS Exam 2024
Type of ExamPreliminary – Objective type
No. of questions150
Pre Exam Maximum Marks200
Duration of Exam3 hours
Language of RPSC RAS ExamEnglish & Hindi
Selection ProcessPrelims (qualifying), Mains & Interview
RPSC RAS Exam Date20th & 21st July 2024
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/
RPSC RAS Pre Syllabus 2024

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 Exam Pattern

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा है जो 3 घंटे के लिए 200 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यहां आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है:-

  • आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में पूरे 150 प्रश्न पूछे जाएँगे।
  • परीक्षा पूरे 200 नंबर की होगी।  
  • परीक्षा में केवल 2 विषय से  प्रश्न पूछे जाते है, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान।
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएँगे।
  • Ras pre परीक्षा में ⅓ नंबर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काट लिया जाएगा।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 in Hindi

आरएएस परीक्षा देने से पहले हमें आरएएस पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानना चाहिए ताकि परीक्षा की तैयारी करते समय हमें मदद मिले और हम बिना ज्यादा मेहनत किए स्मार्ट तरीके से इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकें। तो हमने नीचे आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम पीडीएफ फाइल के रूप मे उपलब्ध करवा दिया है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 subject

आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2024 प्रीलिम्स में इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, कला और कई अन्य सामान्य ज्ञान विषय शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं से आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक पाठ्यक्रम 2024 की जांच कर सकते हैं।

  • राजस्थान के पूर्व-ऐतिहासिक स्थल- पुरापाषाण काल ​​से लेकर ताम्रपाषाण और कांस्य युग तक।
  • ऐतिहासिक राजस्थान: प्रारंभिक ईसाई युग के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केंद्र। प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म और संस्कृति।
  • प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों – गुहिला, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौर, सिसोदिया और कच्छवा की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ। मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक और राजस्व प्रणाली।
  • आधुनिक राजस्थान का उदयः 19वीं-20वीं शताब्दी के दौरान राजस्थान में सामाजिक जागृति के एजेंट। राजनीतिक जागृति: समाचार पत्रों और राजनीतिक संस्थानों की भूमिका। 20वीं सदी में आदिवासी और किसान आंदोलन, 20वीं सदी के दौरान विभिन्न रियासतों में प्रजा मंडल आंदोलन। राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थान की स्थापत्य परंपरा– मंदिर, किले, महल और मानव निर्मित जल निकाय; पेंटिंग और हस्तशिल्प के विभिन्न स्कूल।
  • प्रदर्शन कला: शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य; लोक संगीत और वाद्ययंत्र; लोक नृत्य और नाटक।
  • भाषा और साहित्य: राजस्थानी भाषा की बोलियाँ। राजस्थानी भाषा और लोक साहित्य का साहित्य।
  • धार्मिक जीवन: राजस्थान में धार्मिक समुदाय, संत और संप्रदाय। राजस्थान के लोक देवता।
  • राजस्थान में सामाजिक जीवन: मेले और त्यौहार; सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएं; पोशाक और आभूषण।
  • राजस्थान की प्रमुख हस्तियां।

प्राचीन और मध्यकालीन काल

  • भारत की सांस्कृतिक नींव – सिंधु और वैदिक युग; छठी शताब्दी ईसा पूर्व के त्यागी परंपरा और नए धार्मिक विचार- आजीवक, बौद्ध और जैन धर्म।
  • प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की उपलब्धियां: मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल।
  • प्राचीन भारत में कला और वास्तुकला।
  • प्राचीन भारत में भाषा और साहित्य का विकास: संस्कृत, प्राकृत और तमिल।
  • सल्तनत काल: प्रमुख सल्तनत शासकों की उपलब्धियां। विजयनगर की सांस्कृतिक उपलब्धियां।
  • मुगल काल: राजनीतिक चुनौतियां और सुलह- अफगान, राजपूत, दक्कन राज्य और मराठा।
  • मध्ययुगीन काल के दौरान कला और वास्तुकला, पेंटिंग और संगीत का विकास।
  • भक्ति और सूफी आंदोलन का धार्मिक और साहित्यिक योगदान।

आधुनिक काल (19वीं शताब्दी के प्रारंभ से 1964 तक)

  • आधुनिक भारत का विकास और राष्ट्रवाद का उदय: बौद्धिक जागृति; प्रेस; पश्चिमी शिक्षा। 19वीं शताब्दी के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार: विभिन्न नेता और संस्थान।
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- इसके विभिन्न चरण, धाराएं और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता, देश के विभिन्न हिस्सों से योगदान।
  • स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण: राज्यों का भाषाई पुनर्गठन, नेहरूवादी युग के दौरान संस्थागत निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 (विश्व और भारत का भूगोल)

इस भाग में विश्व और भारत का भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे।

विश्व का भूगोल

  • प्रमुख स्थलाकृतियाँ- पर्वत, पठार, मैदान एवं मरूस्थल
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • कृषि के प्रकार
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
  • पर्यावरणीय मुद्दे मरूस्थलीकरण, वनोन्मूलन, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग (ऊष्मीकरण), ओजन अवक्षय

भारत का भूगोल

  • प्रमुख स्थलाकृतियाँ- पर्वत, पठार एवं मैदान
  • मानसून तंत्र व वर्षा का वितरण
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • प्रमुख फसलें – गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय एवं कॉफी
  • प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट एवं अभ्रक
  • ऊर्जा संसाधन – परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
  • राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख परिवहन गलियारे

RPSC RAS Pre Syllabus 2024: (राजस्थान का भूगोल)

  • प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएं
  • जलवायु की विशेषताएं
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • प्राकृतिक वनस्पति एवं मृदा
  • प्रमुख फसलें – गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, एवं बाजरा
  • प्रमुख उद्योग
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ एवं जल संरक्षण तकनीकें
  • जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं प्रमुख जनजातियाँ
  • खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
  • ऊर्जा संसाधन – परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • जैव-विविधता एवं इनका संरक्षण
  • पर्यटन स्थल एवं परिपथ

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली

  • भारतीय संविधानः दार्शनिक तत्व :-
    • संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं, संवैधानिक संशोधन।
    • उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य ।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-
    • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन।
    • भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, लोकपाल, केन्द्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
    • संघवाद, भारत में लोकतांत्रिक राजनीति, गठबंधन सरकारें, राष्ट्रीय एकीकरण

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्य की राजनीतिक व्यवस्था :- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद्, विधानसभा, उच्च न्यायालय ।
  • प्रशासनिक व्यवस्था :- जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज संस्थाएं।
  • संस्थाएं :- राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।
  • लोक नीति एवं अधिकार :- लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार पत्र।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

  • अर्थशास्त्र की मूलभूत अवधारणाएं :-
    • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
    • लेखांकन- अवधारणा, उपकरण एवं प्रशासन में उपयोग
    • स्टॉक एक्सचेंज एवं शेयर बाजार
    • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
    • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
    • ई-कॉमर्स
    • मुद्रास्फीति – अवधारणा, प्रभाव एवं नियंत्रण तंत्र
  • आर्थिक विकास एवं आयोजन :-
    • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
    • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।
  • मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास :-
    • मानव विकास सूचकांक
    • वैश्विक खुशहाली सूचकांक
    • गरीबी एवं बेरोजगारी-अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाएं
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता :- कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य
  • कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
  • संवृद्धि, विकास एवं आयोजना • आधारभूत संरचना एवं संसाधन
  • प्रमुख विकास परियोजनायें
  • राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यकों, निःशक्तजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, कृषकों एवं श्रमिकों के लिए।

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व
  • कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
  • . नैनो-प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी एवं अनुवंशिक-अभियांत्रिकी
  • आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक
  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास
  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • तार्किक दक्षता (निगमनात्मक, आगमनात्मक, अपवर्तनात्मक):-
    • कथन एवं मान्यताएं
    • कथन एवं तर्क
    • कथन एवं निष्कर्ष
    • कथन-कार्यवाही
    • विश्लेषणात्मक तर्कक्षमता
  • मानसिक योग्यता :-
    • संख्या / अक्षर अनुक्रम,
    • कूटवाचन (कोडिंग-डीकोडिंग),
    • संबंधों से संबंधित समस्याएं
    • दिशा ज्ञान परीक्षण
    • तार्किक वेन आरेख
    • दर्पण/पानी प्रतिबिम्ब
    • आकार और उनके उपविभाजन
  • आधारभूत संख्यात्मक दक्षता :-
    • अनुपात-समानुपात तथा साझा
    • प्रतिशत
    • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
    • समतलीय चित्रों के परिमाप एवं क्षेत्र
    • आंकडों का विश्लेषण (सारणी, दण्ड-आरेख, रेखीय आलेख, पाई-चार्ट)
    • माध्य (समांतर, गुणोत्तर एवं हरात्मक), माध्यिका एवं बहुलक
    • . क्रमचय एवं संचय
    • प्रायिकता (सरल समस्याएं)

RPSC RAS Pre Syllabus 2024 Important links

Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
More UpdateClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment