Railway Group-D Bharti 2024: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के लिए एक लाख रिक्त पदों पर जल्द भर्ती निकलने की उम्मीद

Railway Group-D Bharti 2024: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ओर से जल्द ही ग्रुप डी में 1 लाख रिक्त पदों पर भर्ती आने की संभावना है। वहीं टेक्निशियन के पदों पर निकाली गई भर्ती में भी पदों की संख्या बढ़ सकती है। रेलवे की ओर से हाल ही में 1 लाख 38 हजार पदों पर भर्ती पूरी की गई है। अभी भी रेलवे में 2 लाख 40 हजार पद रिक्त हैं।

रेलवे के कर्मचारी संगठनों की मांग पर रेलवे ने ग्रुप डी और पैरा मेडिकल के रिक्त पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी जोनल रेलवे से रिक्त पदों की संख्या का आकलन 2025 तक करते हुए ब्यौरा मांगा गया है। ऐसे में ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर भर्ती आने की संभावना है। ये भर्ती अक्टूबर माह में निकाली जाएगी। रेलवे पहले पैरा मेडिकल के रिक्त पदों पर भर्ती निकालने को तैयार नहीं थी। रेलवे इन रिक्त पदों को संविदा पर कर्मचारी को लेने का मन बना चुकी थी। लेकिन फिर मान्यता प्राप्त संगठनों के दबाव के बाद अब पैरा मेडिकल के रिक्त पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी है

। माना जा रहा है कि इसमें भी 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती आ सकती है। वहीं हाल ही में सहायक लोको पायलट भर्ती में पदों की संख्या बढ़ने के बाद टेक्निशियन भर्ती में भी पदों की संख्या बढ़ सकती है। इस संबंध में भी रेलवे ने सभी जोन से रिक्त पदों का रिव्यू मांगा है। माना जा रहा है कि जल्द ही टेक्निशियन की भर्ती में पदों में संख्या 9144 से बढ़कर 30 हजार हो सकती है।

REET 2024 Exam: नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, आवेदन, पात्रता, प्रवेश पत्र

Railway Group-D Bharti 2024 कब जारी होगी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 1 लाख से अधिक पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आपको बता दे कि रेलवे ने सभी जोंन से रिक्त पदो का रिव्यू करने की मांग की है। इस से सहायक लोको पायलट भर्ती व टेक्निशियन भर्ती में भी पदो की संख्या बढ़ाने की संभावना बताई जा रही है। अगर आप भी रेलवे मे नौकरी पाने को इच्छुक है। तो अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

Railway Group-D Bharti 2024 पेरा मेडिकल पर होगी भर्ती

ग्रुप डी में 1 हजार नौकरियों पर नियुक्ति की संभावना है. यह नियुक्ति अक्टूबर में होगी. पहले रेलवे पैरा मेडिकल की रिक्तियों को भरने के लिए तैयार नहीं था। रेलवे ने इन रिक्तियों को संविदा कर्मचारियों से भरने का निर्णय लिया है। लेकिन मान्यता प्राप्त संगठनों के दबाव के बाद अब पेरा मेडिकल में रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment